Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

धूम धाम से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का 55 वा स्थापना दिवस

Advertisement

देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का 55 वा स्थापना दिवस पूरे देश भर में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। एनएसयूआई उत्तराखण्ड ने नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी दिखायी गई। मेघावी छात्र सम्मान समारोह में देहरादून के 20 से अधिक महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। साईं कॉलेज की आराधना, गीतांजलि आदि जीआरडी कॉलेज की साक्षी,आदित्य, हिमानी, गौरव आदि डॉल्फिन कॉलेज की दिया, अभिषेक,आयुष आदि मालदेवता कॉलेज के नंदन सिंह गुनिया, रचित, श्वेता आदि डीबीएस पीजी कॉलेज के, अभिनव क़फ़लिया, आदर्श, देवाशीष आदि, डीएवी पीजी कॉलेज के प्राची, अनिशा, प्रसिद्धि, निकिता, तम्मना आदि सम्मानित किया को कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस तथा स्पोर्ट्स से जुड़े हुए विद्यार्थियों ने बढ़ चड़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोदावरी थापली, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पंचायत गैरसैन मोहन भंडारी रहे। एनएसयूआई संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुसरण करते हुए छात्र हितों की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने, पेपर लीक, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति एवं धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देने जैसे गंभीर मुद्दों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहती है ।इस दौरान “भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन” के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली चमोली, अभय कत्यूरा, उज्जवल, प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा, हरजोत, शुभम रावत प्रांचल नौनी, पुनीत कुमार समेत सेकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को प्रदान किए स्वर्ण पदक

pahaadconnection

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को वितरित किये नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

भट्ट ने किया सभी विधायकों से सकारात्मक चर्चा मे शिरकत का आग्रह

pahaadconnection

Leave a Comment