Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ट्रांसजेंडर समुदाय ने धूमधाम से बनाया ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस

Advertisement

देहरादून । उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में आज ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर होप संस्था यारियां समिति एवं तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 15 अप्रैल को होने वाले ट्रांसजेंडर अधिकार दिवस को धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर आयोजक अदिति शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल 2014 को भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक दिन था इस दिन भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया अदालत ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोग भी भारतीय संविधान के तहत समान अधिकारों के हकदार हैं।
यह दिन आज तक कहीं पर भी उत्साह के साथ नहीं मनाया गया। उत्तराखंड पहला ऐसा प्रदेश है जहां पर यह दिन धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दीप प्रज्वलन भी इन्हीं के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बतौर वक्ता समाजसेवी राम गोयल श्रद्धा बचेती डॉक्टर स्वाति मिश्रा डॉक्टर मुकुल शर्मा उषा चौधरी पूजा चौहान आचार्य वर्षा माटा फरजाना हेमा परिहार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये । वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय ने नाच गाकर इस दिन को धूमधाम से बनाया। इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत यारियां समिति की अध्यक्ष रेक्सा ने एवं हो संस्था के अध्यक्ष अदिति शर्मा ने मोमेंटम देकर एवं फटकार पहनकर किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट मंत्री ने जाना घायलों का हालचाल

pahaadconnection

जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे दायित्वधारी : भट्ट

pahaadconnection

प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के पहले चरण में बनाये 14 लाख सदस्य

pahaadconnection

Leave a Comment