Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

22 मई को होगा हेमकुंड साहिब यात्रा-2025 का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून 16 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में किए जाने वाले प्रथम जत्थे की रवानगी हेतु आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा-2025 का शुभारंभ होगा। 25 मई, 2025 को गुरुद्वारे के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। श्री बिंद्रा ने जानकारी दी कि सेना द्वारा यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर लिया गया है और शीघ्र ही बर्फ हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। गोविंदघाट में वैली ब्रिज का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। अन्य निर्माण एवं मरम्मत कार्य भी निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट, शासन और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर श्री बिंद्रा ने राज्यपाल से उत्तराखण्ड स्थित प्रमुख गुरुद्वारों पर आधारित कॉफी टेबल बुक, जिसका कार्य वर्तमान में गतिमान है, उसकी प्रगति के बारे में चर्चा की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया ईआरपी पोर्टल का उद्घाटन

pahaadconnection

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया फाइनेंशियल फ्राड यूनिट का गठन

pahaadconnection

कचरा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment