Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए : जोशी

Advertisement

देहरादून, 17 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार की विशेषता है, कि वह जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यह भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान एमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, नीरा थापा, निर्मला भट्ट, मनोज क्षेत्री, प्रदीप शर्मा, सारिका प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अजय देवगन चाहते हैं बने ‘फूल और कांटे’ का रीमेक, बाइक वाले स्टंट पर कही ये बात

pahaadconnection

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज

pahaadconnection

कंपनियों के एमडी को किया तलब उपस्थित न होने पर होगी टर्मिनेट की कार्रवाई

pahaadconnection

Leave a Comment