Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

सीएम ने किया क्रांति दिवस मेले का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी की वीरभूमि पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की स्मृति में आयोजित क्रांति दिवस मेले का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को नमन किया। साथ ही थलीसैंण में 10वीं व 12वीं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे मेधावी विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों व उद्यमियों को पुरस्कृत किया।
इस दौरान कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस जघन्य कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। हमें पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना इनका मुंहतोड़ जवाब देगी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी केवल एक नाम नहीं बल्कि साहस, सच्चाई और देशभक्ति की जीवंत मिसाल हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा देशभक्त न कभी अन्याय से डरता है, न ही अपने सिद्धांतों से समझौता करता है। इस मेले के माध्यम से हम उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जब हम आज़ादी की अमूल्य गाथा को पुनः जी रहे हैं तो गर्व होता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को वह सम्मान दे पा रहे हैं जिसके वे सच्चे अधिकारी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत उत्तराखंडी संस्कृति में रंगे विदेशी मेहमान

pahaadconnection

भारत पर्व पर पहली बार दिखेगी ‘विकसित उत्तराखण्ड’की झांकी

pahaadconnection

पर्यटन मंत्रालय जयपुर में जी20 पर्यटन एक्सपो का आयोजन कर रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment