Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सेवानिवृत्त हुए हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह को दी भावभीनी विदाई

Advertisement

चमोली। आज पुलिस कार्यालय में हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह की अधिवर्षता पूर्ण होने पर उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमापूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह ने 12 दिसम्बर 2008 को कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा आरम्भ की थी। अपने लगभग 16 वर्ष 04 माह 18 दिवस के स्वच्छ और सराहनीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग और चमोली में अपनी सेवाएं दीं। पुलिस विभाग में आने से पूर्व, वीरेन्द्र सिंह भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे, जो उनके अनुशासित और समर्पित व्यक्तित्व को दर्शाता है। आज, 30 अप्रैल 2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप वे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक महोदय ने हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं और उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे निःसंकोच पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह को पुलिस विभाग की ओर से पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और एक शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने भी हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भावपूर्ण विदाई दी। समस्त पुलिस परिवार ने हे0कां0 वीरेन्द्र सिंह की दीर्घ एवं समर्पित सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके आगामी जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं : सीएम

pahaadconnection

उत्तराखंड: राष्ट्रपति चुनाव तक सभी विधायक रहे देहरादून में, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायकों से की विशेष अपील

pahaadconnection

कांवड़ मेला संपादन के लिये दुरुस्त करें तैयारीः मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment