Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सेना की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू के नाम से होगी बद्रीनाथ में पूजा: महाराज

Advertisement

पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया हमारी सेना ने
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना की इस बहादुरी और कौशल की कहानी ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हमारी तीनों सेनाएं त्रिशूल हैं जिसने दुश्मन के घर में घूसकर उसे पहलगाम हमले का माकूल जवाब दिया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहले त्रेतायुग में हनुमान जी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को घर में घूसकर मारा और अब बालाकोट के बाद एक बार पुनः हमारी सेना ने अॉपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर सीमा पार बैठे आतंकवादियों के ठिकानों को चुन चुन कर तबाह किया है। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं की सूझबूझ और पराक्रम से आज देश स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि अॉपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की विजय के साथ-साथ यह अॉपरेशन देश की नारी का भी सम्मान है। इसलिए सेना की सुप्रीम कमांडर और देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम से कल 08 मई को भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना की जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लखनऊ में हुआ बड़ा हादसा: तालाब में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से दस लोगों की मौत

pahaadconnection

दवा खाने से छूटे बच्चों को 15 अक्टूबर को मॉप-अप डे पर खिलाई जाएगी दवा

pahaadconnection

उत्तराखंड में सियासी हलचल: कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाएंगे नई टीम, पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय

pahaadconnection

Leave a Comment