Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आईटीबीपी के महानिदेशक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आईटीबीपी के महानिदेशक संजय गुंज्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में आईटीबीपी के कार्यकलापों से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्य व वीर भूमि है। राज्य में सेना व अर्द्धसैन्य बलों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने राज्य में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में उनके गांव एवं शहर की सड़कों, स्कूल भवन आदि शहीदों के नाम पर रखे जाने पर भी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में आईटीबीपी द्वारा दी जा रही सेवाओं की भी सराहना की।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

40 वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी

pahaadconnection

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री

pahaadconnection

10 मार्च को ऊखीमठ में होगा तहसील दिवस का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment