Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

माँ नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा ने आयोजित किया कार्यक्रम

Advertisement

देहरादून, 28 मई। पुष्प श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती के अवसर पर माँ नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे कार्यकर्ताओं ने अतिथियों पार्षद संजय सिंघल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। सबसे पहले अतिथिगणों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर महिला पर्यावरण मित्रो को अहिल्याबाई महिला सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अतिथिगणों ने पुष्प श्लोक अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की अहिल्याबाई होलकर ने 1757 में होलकर राज्य की बागडोर संभाली। श्वसुर मल्हारराव से मिले संस्कारों व मार्गदर्शन का यह प्रभाव रहा की रानी अहिल्याबाई में एक कुशल शासक के सभी गुण विद्यमान थे। रानी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थी। उनका जीवन समाज के लिए मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का बच्चा-बच्चा अपने सच्चे इतिहास से परिचित हो और जिन महापुरुषों ने भारत के स्वाभिमान में अपना योगदान दिया है उनके सम्मान में हम सब आगे आए और भारत के स्वाभिमान से इतिहास को जोड़ा जाए। जिसके क्रम मे आज पुष्प श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती मनाई जा रहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने विभिन्न अभियानों के माध्यम से देश के महापुरुषों और सनातन की रक्षा करने वाले धर्मालंबियों के विषय में निरंतर सजग रहती है और जन-जन तक उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव की राजनीति करने वाली पार्टी नहीं है, वह देश और धर्म के सम्मान की राजनीति करने वाली पार्टी है और हमारी पार्टी पुष्प श्लोक अहिल्याबाई होलकर के सम्मान के लिए निरंतर समर्पित है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष कोठियाल मण्डल उपाध्यक्ष, नीरज जैन मण्डल कोषाध्यक्ष,भगत भंडारी मण्डल मीडिया प्रभारी, अनुराज क्षेत्री युवा नेता, कु. मेघा, श्रीमती रीमा ठाकुर, श्रीमती सुनीता प्रजापति, संजीव गुप्ता, मुकेश कुमार, रोशन प्रजापति, श्रीमती शीतल, चंद्रभान सहित क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

5 नवम्बर को नगर कीर्तन एवं 8 को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

pahaadconnection

30 साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य आन्दोलनकारियों को न्याय मिला : करन माहरा

pahaadconnection

सेना को जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, तीन प्रापर्टी डीलरों पर केस

pahaadconnection

Leave a Comment