Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने किया प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा का अनुभव

Advertisement

कौसानी, बागेश्वर। राज्यपाल महोदय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा का अनुभव किया। राज्यपाल ने इस अलौकिक स्थल में अद्भुत शांति, स्वच्छता और सुरम्यता की प्रशंसा की। राज्यपाल ने इस दौरान अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया। यह वही आश्रम है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘अनाशक्ति योग’ की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में गांधी जी की स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सबका कर्तव्य है। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आरघोड़के, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और जीतेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

किचन के इन मसालों में छुपे हैं सेहत से जुड़े राज, खाने में इनका इस्तेमाल जरूर करें

pahaadconnection

राज्य महिला आयोग की उपा़ध्यक्षा ने की समूहों की महिलाओं के साथ बैठक

pahaadconnection

पहली बार गठबंधन की सरकार चलाएंगे नरेंद्र मोदी

pahaadconnection

Leave a Comment