Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में आयोजित हुआ परिवार मिलन कार्यक्रम

Advertisement

नैनीताल। राजभवन न केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि यह एक ऐसा परिवार भी है, जहाँ सेवा, समर्पण और सौहार्द की भावना के साथ कार्य किया जाता है। इसकी गरिमा को बनाए रखने में यहाँ कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता और प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय रही है, जिन्होंने इसे एक सुसंगठित और आत्मीय परिवार के रूप में विकसित किया है। इसी आत्मीयता और अपनत्व को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज राजभवन में आयोजित परिवार मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सभी कार्मिकों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा वर्षों से निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ सेवा देने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जखोली में रीप परियोजना के तहत तीन महत्वपूर्ण आजीविका गतिविधियों का शुभारंभ

pahaadconnection

पुलिस महानिरीक्षक ने किया सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का पूर्णतः खण्डन

pahaadconnection

प्रदेश में शीतलहर से बचाव के लिए सभी प्रभावी उपाय किये जाएं : धामी

pahaadconnection

Leave a Comment