Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन, देहरादून में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना एवं योग के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, अनुसचिव श्री लक्ष्मण राम आर्य, चिकित्साधिकारी आयुर्वेद, राजभवन आयुष चिकित्सालय डॉ. पंकज बच्चस सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच

pahaadconnection

डिज्नी एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करेगा, जानिए क्यों

pahaadconnection

आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार : रेखा आर्या

pahaadconnection

Leave a Comment