Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा तेज बारिश का प्रभाव मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास लगातार जारी

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में बीते तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश का प्रभाव पवित्र केदारनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है। विशेषकर यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग पर लगातार हो रही भूस्खलन के कारण मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है।
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ जाने वाले सभी यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया है। इसी के साथ प्रशासन ने केदारनाथ से नीचे लौट रहे यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर रवाना की है।आज प्रातः 11 बजे तक कुल 1269 यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया जा चुका है, जिनमें 833 पुरुष और 436 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। यह रेस्क्यू अभियान अत्यंत व्यवस्थित, संवेदनशील और समयबद्ध रूप से संचालित किया गया, जिससे किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, दूसरी ओर मार्ग को शीघ्र संचालित करने के लिए लोनिवि और अन्य संबद्ध विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मशीनों की सहायता से मलबा हटाने और मार्ग को सुगम बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

उत्तराखंड में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन

pahaadconnection

असलाह दिखाकर आमजन को धमकाने वाला गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment