Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय : आकांक्षा कोंण्डे

Advertisement

हरिद्वार, 26 जून. मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंण्डे द्वारा पूल्ड आवास कालोनी रोशनाबाद के आवासों एवं जिला मुख्यालय के रख रखाव के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधि. अभि., लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये है कि पूल्ड आवास कालोनी के आवासों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी, पूल्ड आवासों के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा दिये जाने वाले प्रार्थना पत्रों/रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पूल्ड आवास कालोनी की सुरक्षा के दृृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा आदि लगवाये जायें। सीसीटीवी कैमरा का कन्ट्रौल रूम पूल्ड आवास कालोनी स्थित सहायक अभियन्ता कार्यालय लोक निर्माण विभाग रोशनाबाद में बनाया जाय। पूल्ड आवास कालोनी में निवासरत अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई जा रही आवास मरम्मत आदि शिकायतों के कार्यों को प्राथमिकता एवं रजिस्टर के क्रम के अनुसार पूर्ण कराये जायें। पूल्ड आवास कालोनी के रख रखाव एवं अधिकारी/कर्मचारियों के आवासों में कराये जाने वाले सभी कार्याे की प्रत्येक माह समीक्षा की जायेगी। बैठक में अधि. अभि. दीपक कुमार, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य, सहायक अभियन्ता कीर्ति नेगी एवं कनिष्ठ अभियन्ता सुनील कुमार उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी

pahaadconnection

केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन पर राज्य सरकार का विशेष फोकस

pahaadconnection

सेवा भाव को जीवन में अपनाने का आह्वान

pahaadconnection

Leave a Comment