Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे भूखण्ड

Advertisement

देहरादून, 25 जुलाई। विगत सप्ताह जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण किया तथा अन्य मागों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करने आवश्वासन दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने डीएम से मांग की सरकार द्वारा जारी शासनादेश जिसमें नगर निगम अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन के सम्बन्ध में है, जिसके अन्तर्गत लगभग 17 लाभार्थियों को भूमि आवंटित कर दी गई है, शेष उत्तराधिकारियों को भू-खण्ड आवंटन का अनुरोध किया किया। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्समय ही मेयर नगर निगम से दूरभाष पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूखण्ड आवंटित करने का व्यक्तिगत अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने नगर निगम को अनुरोध पत्र भी प्रेषित किया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चौखंबा से विदेशी महिला पर्वतारोहियों का तीन दिन बाद सुरक्षित रेस्क्यू

pahaadconnection

सीएम ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

pahaadconnection

उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment