Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंड

रिस्पना नदी में अत्यधिक जल भराव, लोगों के घरों में घुस गया पानी

Advertisement

देहरादून। आज धर्मपुर विधान सभा के वार्ड 82 में रिस्पना नदी में अत्यधिक जल भराव होने के कारण स्थानीय लोगों के घरों पानी घुस गया, जो सुरक्षा दीवार पुस्ता बनाया गया था, वह नदी में गिर गया। जब इस बात की सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता एव एडवोकेट हाई कोर्ट नैनीताल संदीप चमोली को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से फ़ोन पर वार्ता की एवं तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए आग्रह किया। बरसात इस समय में नदी किनारे बसे लोगों को सजग होकर रहना पड़ेगा। जब संदीप चमोली द्वारा इसकी सूचना नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष को दी गई तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुये रात्रि 3 बजे लोगों से घर खाली कराकर उन्हे सुरक्षित स्थानों में भिजवाने का काम किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैनिक कल्याण मंत्री ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

pahaadconnection

श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह राजभाषा संसदीय समिति में नामित

pahaadconnection

उत्तराखंड में पर्यटन एक वरदान के रूप में : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment