Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

युवक की हत्या : धामी ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री से वार्ता

Advertisement

देहरादून। अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रत्येक जनपद में अन्न भण्डारण के लिये भूमि चयनित कर पैक्स को आबंटित की जाए : मुख्य सचिव

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने तय की जिम्मेदारी

pahaadconnection

बलिदानी भूपेंद्र की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

pahaadconnection

Leave a Comment