Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, निदेशक सहित तीन कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

Advertisement

पौड़ी, 03 सितंबर। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बुधवार को निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण गढ़वाल मंडल पौड़ी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका चेक करने पर निदेशक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। आयुक्त ने निदेशक के अनुपस्थित रहने की स्पष्ट जानकारी न मिलने पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य और डीजी स्वास्थ्य को तत्काल पत्र लिखकर सूचना भेजी जाय। आयुक्त ने चेतावनी दी कि अधिकारी-कर्मचारियों को अपनी तैनाती स्थल पर ही उपस्थित रहना होगा, अन्यथा अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, तहसीलदार दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डिजिटल एरेस्ट के नाम पर ठगों ने हड़प लिये 10 लाख रूपये

pahaadconnection

देश में पहली बार सफल निवेश का विवरण प्रस्तुत करने का उदाहरण

pahaadconnection

केडी इंस्टीट्यूट के पैरामेडिकल व सर्टिफिकेट होल्डर की अब सरकारी अस्पताल में भी हो सकेगी ट्रेनिंग- डॉ सूर्यांशु ओझा एसीएमओ गाजियाबाद

pahaadconnection

Leave a Comment