Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का विधिवत समापन

Advertisement

देहरादून 15 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के राज्यपाल पद पर चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय अखण्ड पाठ का आज विधिवत समापन हुआ।
समापन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उनके चार वर्ष के सफल कार्यकाल पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तरोत्तर प्रगति के लिए अरदास की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री राज्यपाल श्री कौशल किशोर शुक्ल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शंकराचार्य महाराज करेंगे 33 कोटि गौ मतदाता संकल्प अभियान का शुभारंभ

pahaadconnection

“देवभूमि का स्वर्ग: लैंसडाउन—प्रकृति, शांति और इतिहास का अद्भुत संगम”

pahaadconnection

नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम ने चलाया निरीक्षण अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment