Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी

Advertisement

देहरादून, 15 सितंबर। बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। दून पुलिस ने उसकी सारी खुमारी उतार दी। पुलिस के अनुसार बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोडने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने कार्यवाही के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाने पर पुलिस द्वारा बाइक चालक को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की और मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक अपनीे मोटर साइकिल के साइलेंसर से पटाखे फोड़कर न्यूसेंस फैलाते हुए दिखाई दे रहा था, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो नेहरू कालोनी क्षेत्र का होने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर साइकिल के नम्बर से वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाना नेहरू कालोनी पर लाया गया, जहां वाहन स्वामी अजय पुत्र मुकेश निवासी रिस्पना नगर देहरादून, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यूके-07-एफजी-6687 को सीज कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरिद्वार में आयोजित होंगे जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम

pahaadconnection

एसएसआर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

रेस्क्यू अभियान में तेजी के साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment