Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। जनपद में लगातार हो गया रही भारी बारिश के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति किसान मॉनिटरिंग करते हुए लगातार उसे दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। रात्रि में सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में घरों के पास अचानक अत्यधिक पानी आने की सूचना पर पुलिस द्वारा एनडीआरएफ/ एसडीआरएफ तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण देहरादून के कुछ स्थानों पर मार्गो के अवरुद्ध होने तथा जलभराव की सूचनाएं पुलिस को प्राप्त हुई है। जिसमें रायपुर क्षेत्र में मालदेवता चौकी से आगे केशरवाला मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने तथा तेज बहाव के कटाव से सड़क का लगभग सस्ता 70 -80 मीटर हिस्सा बह गया है, जिस कारण उक्त मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। इसके अतिरिक्त देहरादून मसूरी मार्ग कुठाल गेट के पास व कई अन्य स्थानों पर मलवा आने से अवरुद्ध हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा जेसीबी की सहायता से खुलवाया जा रहा है। देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में सीमा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पुलिस द्वारा उक्त मार्ग पर यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए देहरादून से हरिद्वार की ओर आने व जाने वाले वाहनो को भानियावाला तथा नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया है। भारी बारिश के चलते देहरादून में कुछ स्थानों पर जल भराव की सूचनाओं पर पुलिस द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है तथा संवेदनशील स्थानों से लोगो को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहते हुए लोगों को सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पिथौरागढ में खुलेगी सामुदायिक लाइब्रेरी

pahaadconnection

 गुजरात से बडी संख्या में चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु

pahaadconnection

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में रणबीर कपूर की पूर्व प्रेमिका उनकी मां के रूप में दिखाई देंगी

pahaadconnection

Leave a Comment