Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सिख प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 03 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में सिख प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने समाज में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की शिक्षाओं और सार्वभौमिक संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें प्रकाश पर्व की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने सिख परंपराओं और शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए प्रतिनिधिमण्डल के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा, सेवा और भाईचारे के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ऋषिकेश श्री नरेंद्रजीत सिंह बिन्द्रा, कुलपति पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला डॉ. जगदीप सिंह, कुलपति श्री गुरु ग्रन्थ साहिब विश्वविद्याल्य फतेहगढ़ साहिब डॉ. प्रतपाल सिंह, सलाहकार पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला डॉ. धरम सिंह एवं बलबीर सिंह साहित्य केन्द्र देहरादून के डॉ. कुलविन्दर सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सांसद अजय भट्ट ने पूछा अतारांकिक प्रश्न

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

pahaadconnection

भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत

pahaadconnection

Leave a Comment