Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दून पुलिस ने नशे के विरूद्ध चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान

Advertisement

देहरादून, 08 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित हास्टल, पीजी एवं छात्र, छात्राओं के आवागमन वाले स्थानों पर स्थित दुकानों पर नशे की सामग्री बेचे जाने के विरूद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन मे पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एएनटीएफ, एसओजी तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत बिधौली, पौंधा आदी क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत विधौली, पौंधा में स्थित समस्त दुकानों, हॉस्टल तथा पीजी में अभियान चलाकर आकस्मिक चेकिंग की गई। चैकिंग के दौरान समस्त दुकानदारो को अपनी अपनी दुकानो में किसी भी प्रकार के नशे की सामग्री का विक्रय न करने तथा दुकान में आने वाले किसी भी छात्र/छात्रा को नशे का सेवन न करने देने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही शिकायत मिलने पर प्रभावी कार्यवाही कें लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई। होस्टल/पीजी संचालकों को सभी छात्र छात्रों का विवरण अपने पास रखने। रात्रि में आने जाने के लिए समय निर्धारित करने की हिदायत दी गई। साथ ही नशे के शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही के ये तैयार रहने की चेतावनी दी गई। छात्र छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकरी देते सभी छात्र छात्रों को जागरूक किया गया। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के निर्देश : दो एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किये जायेंगे घायल चार वनकर्मी

pahaadconnection

उत्तराखण्ड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने

pahaadconnection

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कला उत्सव 2022 का पोस्टर लांच किया –

pahaadconnection

Leave a Comment