Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने की आईटीबीपी जवानों से मुलाकात

Advertisement

देहरादून/पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्र सेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों के साथ भी सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास हेतु ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसके तहत इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास तेजी से जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। आगामी समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सीमाओं पर बसने वाले लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम बनाया जायेगा। ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जायेगा। ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केन्द्र का निर्माण कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड समाचार: हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 जेई बहाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

pahaadconnection

रजिस्टर में दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय : आकांक्षा कोंण्डे

pahaadconnection

अधिवर्षता पूर्णकर सेवानिवृत्त हुए अपर उप निरीक्षक विपिन चन्द्र मिश्रा

pahaadconnection

Leave a Comment