Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड विधानसभा परिसर में किया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत

Advertisement

देहरादून, 03 नवंबर। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति महोदया का आगमन समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का क्षण है।
वहीं उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज उत्तराखंड विधान सभा में आयोजित विशेष सत्र के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का सान्निध्य हमारे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आशीर्वचन जनसेवा, सुशासन और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मार्ग पर हमें और दृढ़ संकल्पित करते हैं। भारतीय लोकतंत्र की यह गौरवमयी परम्परा हमारे संविधान के प्रति आस्था और जनकल्याण के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल बनाती है।
उत्तराखण्ड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर यशपाल आर्य ने कहा की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का आगमन पूरे राज्य के लिए प्रेरणादायक है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

22वीं अन्तर्जनपदीय वाहिनी पुलिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

pahaadconnection

बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई संवेदना

pahaadconnection

जमीनी स्तर पर उनकी सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात : राष्ट्रपति

pahaadconnection

Leave a Comment