Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य स्नेह राणा ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 12 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने स्नेह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया और शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और कठिन परिश्रम से देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और उत्साह प्रदान करेगी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों में असाधारण क्षमता और प्रतिभा है। स्नेह राणा इसका जीवंत उदाहरण हैं, उन्होंने जो ठान लिया, उसे पूरा कर दिखाया। राज्यपाल ने स्नेह राणा को आगामी प्रतियोगिताओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्रिकेटर स्नेह राणा की माताजी श्रीमती विमला राणा भी उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजभवन गोल्फ कोर्स की सुरम्य प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा रहे प्रतिभागी

pahaadconnection

विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश

pahaadconnection

उत्तराखंड उपक्षेत्र परिवार कल्याण संगठन ने मनाया आवा दिवस

pahaadconnection

Leave a Comment