Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड के वांछित भगोड़े को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाया गया

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के समन्वय से विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उत्तराखण्ड के वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा को भारत वापस लाया गया है। जगदीश पुनेठा के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा थाना पिथौरागढ़ में दर्ज FIR के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। संयुक्त अरब अमीरात भाग जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और संयुक्त अरब अमीरात प्राधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उसे चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। इससे पहले, उत्तराखण्ड पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 06 मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस की एक टीम उसे भारत लाने हेतु संयुक्त अरब अमीरात गई और उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लोकतंत्र में किसी का विरोध करना अपराध नहीं : करन माहरा

pahaadconnection

रेंजर्स ग्राउंड बनेगा सहकारिता का केंद्र, 20 से 28 दिसंबर तक सजेगा सहकारिता मेला

pahaadconnection

तकनीकी उत्कृष्टता के 50 वर्ष: IEEE दिल्ली सेक्शन के स्वर्ण जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यान आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment