Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दून पुलिस की अंतर्राज्यीय गैंग पर स्ट्राइक

Advertisement

देहरादून] 13 दिसंबर। दून पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग पर स्ट्राइक करते हुये भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 90 लाख रुपये मूल्य की 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मध्य प्रदेश से तस्करी कर अवैध स्मैक लाये थे। पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने की फिराक में थे। एसएसपी दून के निर्देशों पर पूरे जनपद में चल रही सघन रात्रि चेकिंग के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आये।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने तथा नज़हे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये है। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि में कालसी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कोटी रोड कालसी से 02 व्यक्तियों को, जो पुलिस को चेकिंग करता देख भागने का प्रयास कर रहे थे, को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम मोनू उर्फ संदीप पुत्र श्री जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश तथा हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश बताया। भागने का कारण पूछने पर दोनों अभियुक्त कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से कुल 300 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिस पर दोनो अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध थाना कालसी में मुकदमा अपराध सख्या – 30/25 धारा- 08/29/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि बरामद स्मैक को वे मध्य प्रदेश से बंटी नाम के व्यक्ति से लेकर आये थे, जिसे वे कालसी से होते हुए पहाड़ी जनपदों में स्थानीय नशा तस्करों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अन्य नशा तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- मोनू उर्फ संदीप पुत्र श्री जगदीश निवासी दशहरा रसूलाबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष
2- हिमांशु उर्फ हर्ष पुत्र मीनू उर्फ रत्नेश निवासी मालकपूरवा कहेजरी कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मसूरी बस हादसा जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया

pahaadconnection

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

pahaadconnection

 आर्मी पब्लिक स्कूल, हिम ज्योति एवं गुरूजी राम राय स्कूल जीते

pahaadconnection

Leave a Comment