Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

स्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक

Advertisement

देहरादून, 07 जनवरी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सात और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डीडीहाट, बीरोंखाल तथा उप जिला चिकित्सालय गैरसैण में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होगी साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी। प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दुरूस्त करने में जुटी है। राजकीय चिकित्सा इकाईयों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिये सरकार द्वारा आधुनिक चिकित्सका उपकरणों से लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ व अन्य सपोर्टिंग स्टॉफ की लगातार तैनाती कर रही है। इसके साथ ही सरकार द्वारा प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को भी चरणबद्ध तरीके से दूर कर रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के तहत 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिनमें एनेस्थेटिस्ट व पीडियाट्रिशियन के 2-2 जबकि ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी के 3 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है। विभागीय अनुबंध के तहत चयनित इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। जिसमें डॉ. आर. हेमचन्द्रन (एनेस्थेटिस्ट), डॉ. देविका खत्री (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) तथा डॉ. अनंत गुप्ता (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, अल्मोड़ा में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार डॉ. विशाल प्रताप सिंह (एनेस्थेटिस्ट) व डॉ. शिल्पा भानुदास (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) को उप जिला अस्पताल गैरसैण, चमोली, डॉ. ममता थपलियाल (ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल तथा डॉ. किशन सिंह महर (पीडियाट्रिशियन) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट, पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी साथ ही मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड ने कहा की राज्य सरकार प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिये संकल्पबद्ध है। एनएचएम के अंतर्गत यू कोड, वी पे योजना के तहत सात विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती चौखुटिया, बीरोंखाल, गैरसैण व डीडीहाट में कर दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को स्थानीय स्तर पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दोनों सहकारी संघो के बीच एमओयू से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

आयुष्मान भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना

pahaadconnection

जनपद में धूम धाम से मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ

pahaadconnection

Leave a Comment