Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भूमि प्रकरण : स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement

ऋषिकेश। आईडीपीएल हॉकी मैदान ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। बापू ग्राम गीता नगर 20 बीघा मीरा नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों भूमि प्रकरण मामले को लेकर स्थानीय लोगों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिख बापूग्राम बचाने की मांग की गई है। नगर निगम ऋषिकेश पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने राहुल गांधी को पत्र लिख कर बापूग्राम बचाने की मांग की है। अभिनव सिंह मलिक ने पत्र में लिखा की वह भारी मन और गहरी पीड़ा के साथ यह पत्र लिख रहा हूं, जो केवल उनका नहीं, बल्कि ऋषिकेश ओर ऋषिकेश के बापूग्राम, पशुलोक, शिवाजी नगर और आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लगभग एक लाख भयभीत नागरिकों की सामूहिक पुकार है। कहा कि हमारे डूबते हुए आशियानों को आप ही बचा सकते हैं। यह मामला सिर्फ जमीन के एक टुकड़े का नहीं है। कहा कि जिस भूमि को आज उत्तराखंड का वन विभाग और प्रशासन अतिक्रमण कहकर खाली कराना चाहता है, उसका इतिहास भारत की आजादी के स्वर्णिम पन्नों से जुड़ा हुआ है। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक पुनर्वास है जिसकी नींव स्वयं महात्मा गांधी जी की प्रेरणा से रखी गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

11 लोगों को लेकर जा रही मैक्स गंगा में समाई, तीन शव निकाले

pahaadconnection

19 मार्च को नए झंडाजी का आरोहण होने के साथ ही प्रांरभ हो जाएगा झंडा मेला

pahaadconnection

ईको पार्क तैयार कर प्रदान किया जा सकता है स्थानीय लोगों को रोजगार

pahaadconnection

Leave a Comment