Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस ने की ASP से मुलाकात , विस्तृत चर्चा

Advertisement

कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल।कोटद्वार में हालिया घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कल कोतवाली कोटद्वार पहुँचकर ASP से विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान श्री नेगी ने स्पष्ट रूप से दीपक की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी और कहा कि किसी भी नागरिक को भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष श्री विकास नेगी ने कहा कि कोटद्वार की जनता की सुरक्षा, न्याय और शांति कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अराजकता, डर या दबाव का माहौल शहर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर आम नागरिकों का विश्वास बहाल किया जाए, ताकि कोटद्वार में सौहार्द और शांति बनी रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

pahaadconnection

भाजपा ने घर-घर निकाली तिरंगा यात्रा, भारत जोड़ी तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे

pahaadconnection

लापता लोगों की खोज के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment