Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नेशनल लेवल खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Advertisement

कोटद्वार। जिला/महानगर कांग्रेस कार्यालय, जन सेवा केंद्र में आज स्टेट एवं नेशनल लेवल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के सम्मान हेतु एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र सिंह नेगी बोले कि खिलाड़ी देश और समाज की असली शान होते हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर वे न केवल खेल के मैदान में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की मिसाल बनते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ी खेलों की ओर आकर्षित हो और देश का नाम रोशन करे। नेगी जी ने यह भी कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की मुक्तकंठ से सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना एवं क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कुमारी निशा, कब्बड्डी (स्टेट), कुमारी सोनिया रावत, लौंग जंप ( नेशनल), लक्की, फुटबॉल (नेशनल), शिव कुमार, आशिफ, एथलीट (नेशनल), प्रथम कुमार, क्रिकेट, हिमांशी, हॉकी, अक्षित नेगी, एथलीट, प्रमुख रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रवीन रावत, डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल,सुधा असवाल , विनीता भारती,गोपाल सिंह गुसाई, विजय माहेश्वरी, सुनील सेमवाल, राजीव कपूर, देवेंद्र सिंह नेगी, हेम चंद पवांर, कृपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह रावत, अमित राज, जानकी बुड़ाकोटी, कमल सिंह बिष्ट, अनिल वर्मा, महेश जख़वाल, रजनीश उप्पल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजनाथ सिंह ने कहा, जोशीमठ की हालत से दुखी है प्रधानमंत्री, राज्य कैबिनेट की बैठक में होंगे कुछ अहम फैसले

pahaadconnection

लंबी सेवा के उपरांत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 4 सदस्य

pahaadconnection

विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment