Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महापौर थपलियाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, कमियाँ मिलने पर जताई नाराज़गी

Advertisement

देहरादून, 05 मार्च. आज सौरभ थपलियाल महापौर देहरादून द्वारा नगर निगम के ICCC का नगर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर में संचालित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहनों की गतिविधियों एवं रूट कवरेज की विस्तृत समीक्षा की गई। मॉनिटरिंग के दौरान यह पाया गया कि कुछ वाहनों की रूट कवरेज पोर्टल पर अपेक्षाकृत कम प्रदर्शित हो रही थी।निरीक्षण के दौरान महापौर ने ICCC में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से नगर निगम के विभिन्न प्लांट्स की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया। विशेष रूप से kargi mechanised transfer plant और Sheeshambada Waste Processing Plant में चल रहे कार्यों की स्थिति को सीसीटीवी के माध्यम से देखा और अधिकारियों से वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में कमियाँ पाए जाने पर महापौर सौरभ थपलियाल ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ICCC शहर की निगरानी और व्यवस्थाओं के संचालन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कमियों को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए तथा व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता, सुरक्षा सेवाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।
महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, स्मार्ट बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

टेस्ला को कंपनी में एक कर्मचारी को नस्लवादी व्यवहार के कारण चुकाने पडेगे $ 3.5 मिलियन

pahaadconnection

श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का शुभारम्भ

pahaadconnection

कब्ज के लिए व्यायाम: सुबह पेट खुला और साफ रहेगा, बस इनमें से कोई भी व्यायाम करना शुरू कर दें।

pahaadconnection

Leave a Comment