Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पहाड़ी से गिरे पत्थर ने श्रद्धालु को किया घायल

Advertisement

चमोली। श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा के दौरान एक बार फिर चमोली पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता देखने को मिली। आज निशान सिंह पुत्र श्री जसवंत सिंह निवासी थाना पुवायां, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र 26 वर्ष, श्री हेमकुण्ड साहिब की पवित्र यात्रा पर आए हुए थे।
यात्रा के दौरान पुलना से लगभग 04 किलोमीटर आगे पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण निशान सिंह के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविन्दघाट पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल गुरुद्वारा गोविन्दघाट से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार हेतु गुरुद्वारा डिस्पेंसरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया। श्रद्धालु की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें ज्योतिर्मठ के लिए रवाना कराया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए यात्रा मार्ग पर चमोली पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई है। यात्रा मार्ग पर किसी भी आपात स्थिति में पुलिस द्वारा त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान कर श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

pahaadconnection

भर्ती घोटाला : एसटीएफ बुलाने की तैयारी में, 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां संभव

pahaadconnection

आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment