Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राहुल गांधी का पौड़ी दौरा होगा ऐतिहासिक, पूर्व सैनिकों और युवाओं की आवाज़ को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Advertisement

कोटद्वार। आज कोटद्वार स्थित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी के आगामी 4 जून को प्रस्तावित पौड़ी दौरे की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी मीडिया को दी। श्री नेगी ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं तथा कांग्रेस संगठन पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में आयोजित होने वाला पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों, सैन्य परिवारों और युवाओं के लिए अपनी बात सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी लंबे समय से अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं के भविष्य के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी प्रारंभ से इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाती रही है। पौड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं युवाओं की भावनाओं, सुझावों और चिंताओं को गंभीरता से सुना जाएगा। श्री नेगी ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को भी स्मरण करते हुए कहा कि देश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता सदैव रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को नई मजबूती मिली तथा सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि आज पूर्व सैनिकों और युवाओं के बीच यह चिंता बढ़ रही है कि अग्निवीर योजना के तहत मात्र चार वर्ष की सेवा के बाद बड़ी संख्या में युवाओं के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। साथ ही पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विषय भी पूर्व सैनिक समुदाय के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। राहुल गांधी जी लगातार इन मुद्दों को संसद और जनता के बीच उठाते रहे हैं तथा पौड़ी का यह संवाद कार्यक्रम इन्हीं चिंताओं को सुनने और समझने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री नेगी ने कोटद्वार की स्थानीय समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र( भाबर क्षेत्र) में प्रस्तावित ट्रेंचिंग ग्राउंड (कूड़ा निस्तारण स्थल) से जुड़े विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय जनता की भावनाओं और पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को संवेदनशील एवं व्यवहारिक समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहमति और जनहित को प्राथमिकता देकर इस विषय का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। श्री नेगी ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों सहित आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक आर्थिक दबावों का सामना कर रहा है और सरकार को जनजीवन से जुड़े इन विषयों पर गंभीरता के साथ प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और यहां के पूर्व सैनिकों का अनुभव एवं योगदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। उन्हें विश्वास है कि राहुल गांधी जी का पौड़ी दौरा पूर्व सैनिकों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा उत्तराखंड की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास नेगी जी, महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण जी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत जी,पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी जी, एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल जी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ड्रोन से की जाएगी दवा की डिलीवरी देहरादून.

pahaadconnection

छात्र छात्राओ को दिलाई सदभावना शपथ

pahaadconnection

जासूस रवींद्र कौशिक की भूमिका निभाने से सलमान खान ने किया इनकार

pahaadconnection

Leave a Comment