Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने किया योजनाओं का शुभारंभ

Advertisement

देहरादून. उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री पोषाहार योजना, शिक्षण सामग्री एवं योग आरोग्य/वेलनेस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चयनित छात्रों को प्रवेश पत्र तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किट भी वितरित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के समग्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आज प्रारंभ की गई ये योजनाएं पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेंगी। इनके माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग, पोषाहार एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योग एवं वेलनेस के माध्यम से उन्हें स्वस्थ, संतुलित और सशक्त जीवन की दिशा भी मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, दायित्वधारी कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नगर निकायों में ओबीसी का आरक्षण तय करने के लिए गठित वर्मा आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

pahaadconnection

अकेशिया पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

pahaadconnection

डीसीपी दीक्षा शर्मा ने इंडियन वैद्य के आगामी हेम्प एक्सपो 2023 के लिए शुभकामना दी

pahaadconnection

Leave a Comment