Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान : सीएम

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कम्बोज धर्मशाला गदरपुर में शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अखण्ड पाठ में प्रतिभाग किया व गुरूद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब और शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि यह समागम वीरता और पवित्रता का अद्भुत संगम है। जब भी हम अमर शहीद ऊधम सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मरण करते हैं, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दुखद और काला अध्याय था। शहीद ऊधम सिंह ने उस अन्याय का प्रतिकार किया और पूरी दुनिया के सामने भारत के स्वाभिमान, साहस और अदम्य संकल्प का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि अमर शहीद ऊधम सिंह का जीवन हमें साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता है। उनका त्याग प्रत्येक भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना का संचार करता है तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्ति, सेवा, त्याग और मानवता की यह प्रेरणा हमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन वाणी से प्राप्त होती है। गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का मार्ग प्रशस्त करती हैं। ये शिक्षाएं पूरे राष्ट्र को प्रेरित करने वाली हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि अमर शहीद ऊधम सिंह के आदर्शों को सदैव अपने हृदय में जीवित रखें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, विधायक श्री अरविन्द पाण्डेय, श्री शिव अरोरा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमल जिंदल, श्री मनोज पाल, मेयर श्री विकास शर्मा, श्री दीपक बाली, दायित्वधारी श्री अनिल कपूर डब्बू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानवता ही एक मात्र धर्म

pahaadconnection

20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

गंगोत्री में पुरोहित समाज ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती को किया सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment