Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गढ़वाल कमिश्नर ने किया स्पष्ट : यात्रा अपने निर्धारित समय पर होगी प्रारंभ

Advertisement

देहरादून। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी द्वारा चार धाम यात्रा को विलंब से प्रारंभ किए जाने को लेकर दिए गए वक्तव्य पर गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया है कि यात्रा अपने निर्धारित समय पर अर्थात 30 अप्रैल से ही प्रारंभ होगी। उत्तराखण्ड सरकार चार धाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से सजग, सक्रिय और प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
गढ़वाल कमिश्नर ने कहा है कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन सहायता और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अतः आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इस विषय में कोई भ्रामक या अनावश्यक बयानबाज़ी न करें।
चार धाम यात्रा श्रद्धा, व्यवस्था और संकल्प का प्रतीक है और यह अपने निर्धारित समय पर पूरी गरिमा और धार्मिक उल्लास के साथ आरंभ होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केन्द्रीय विद्यालय नंबर-2 में शिक्षकों के वेतन को लेकर संकट, अभिभावकों ने सर्वे ऑफ इंडिया से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

pahaadconnection

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी व डीआईओएस ने शुभकामना दी

pahaadconnection

निर्वाचन कार्यो को प्राथमिकता से करते हुए दायित्वों का निर्वहन करें : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment