Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने जारी किए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

Advertisement

देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सचिवालय परिसर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की मांगों पर अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के लिए पूर्व में सृजित 391 फार्मेसी अधिकारी पदों को क्रियाशील करने संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने तथा फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 के प्रावधानों के क्रियान्वयन और चिकित्सकों की अनुपस्थिति में निर्धारित औषधियां उपलब्ध कराने के संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
वर्ष 2009 के बाद नियुक्त फार्मासिस्टों को प्रथम एसीपी के रूप में प्रथम पदोन्नति के पद के समकक्ष वेतनमान दिए जाने की मांग पर भारत सरकार के सेवा संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित देयकों का 15 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फार्मेसी अधिकारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी समस्याओं पर नियमानुसार सकारात्मक रूप से विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उच्च शिक्षा में 37 असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली प्रथम तैनाती

pahaadconnection

बिंदाल पुल पर हुआ आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

pahaadconnection

सीएम ने किया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण

pahaadconnection

Leave a Comment