Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” का शुभारंभ किया।

Advertisement

टनकपुर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित “द हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022” का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होने के साथ ही खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। खेल नीति के अंतर्गत युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेल स्टेडियमों का निर्माण भी किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देहरादून में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य से आगे बढ़ रही है।

Advertisement

जनपद स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सरकार समस्याओं का निराकरण हेतु सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर काम कर रही है।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ श्री राजेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री हेमा जोशी, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पींचा, संयुक्त निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट एवं अन्य सम्मानित जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एक नयी शुरुआत : नवचेतना महिला समूह कॉरपोरेटिव का उद्धघाटन

pahaadconnection

कांग्रेस पार्टी के नेता सीपी सिंह प्रदेश सन्वयक नियुक्त

pahaadconnection

यूनिवर्सिटी के कुलपति ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

pahaadconnection

Leave a Comment