Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में भूमि संबंधी मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Advertisement

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत में की गई घोषणा संख्या 958/2026 के क्रम में भूमि संबंधी मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रदेश में श्रेणी-1 ‘क’ के पट्टों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में श्रेणी-6 (2) की भूमि के विनियमितीकरण की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाएगी।

इस संबंध में मा.मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राजस्व विभाग को पत्र जारी कर घोषणा के क्रियान्वयन हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा से भूमि संबंधी मामलों के समाधान की प्रक्रिया को गति मिलेगी। विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संबंधित श्रेणियों की भूमि से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी प्रकरणों में शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि पात्र लोगों को नियमानुसार लाभ मिल सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित विभागों के समन्वय से भूमि संबंधी प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विद्युत पोलों पर लगाए गए केबल तारों को हटाने का कार्य शुरू

pahaadconnection

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

pahaadconnection

पहली बार गठबंधन की सरकार चलाएंगे नरेंद्र मोदी

pahaadconnection

Leave a Comment