Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली शवयात्रा

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में आज ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत यमुना कॉलोनी चौक से किशननगर चौक तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर जिस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और संविधान की मूल भावना को आघात पहुंच रहा है, उससे देश के लोकतंत्र तथा जनता के मताधिकार के प्रति गंभीर चिंताएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके। छैत्री ने कहा कि देश का आम नागरिक कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सदन से लेकर सड़क तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे और जनता के वोट के अधिकारों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हजारों कार्यकर्ताओं की रैली के साथ नामांकन कराने पहुंची माला राज्यलक्ष्मी शाह

pahaadconnection

सीएसआर में स्पॉन्सरशिप दिए जाने का अनुरोध

pahaadconnection

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक महत्तता को प्रकट किया

pahaadconnection

Leave a Comment