Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’

Advertisement

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक श्री लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। श्री बहुगुणा को यह सम्मान वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के एक जघन्य मामले की चुनौतीपूर्ण विवेचना को वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सफलतापूर्वक संपादित करने के लिए प्रदान किया गया है। उनकी पेशेवर दक्षता, सतर्कता एवं प्रभावी विवेचना के फलस्वरूप अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केन्द्रीय वार रूम की स्थापना

pahaadconnection

पोषक तत्वों से भरपूर है पुदीने की पत्तियां, समर सीजन में ऐसे करण डाइट में शामिल

pahaadconnection

निर्माणाधीन कार्यों की मंडल स्तरीय प्रगति समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment