Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक

Advertisement

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने हेतु सम्बंधित विभाग, कार्यालयों एवं उपक्रमों की बैठक ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि मतदान में हर कार्मिक की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पशुपालन, सूचना एवं लोकसम्पर्क, दूरदर्शन केंद्र, ऊर्जा निगम, पेयजल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चिरोंजी के फायदे: पेट की बीमारियों, माइग्रेन से छुटकारा पाएं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें।

pahaadconnection

राष्ट्रीय एकीकरण अत्यंत आवश्यक : राज्यपाल

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी का फ्लैग ऑफ

pahaadconnection

Leave a Comment