Pahaad Connection
Breaking News

Category : उत्तराखंड

Breaking Newsउत्तराखंड

देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा सुनील अंबेकर ने कही। डा अंबेकर देहरादून में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप संबोधित कर रहे थे। डा. अंबेकर ने कहा कि भारत को जानने की जरूरत है जिसे आध्यात्म के जरिए ही जाना जा सकता है चिंता की बात ये है कि अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की संरक्षित करने की जरूरत है और इसके लिए अध्यात्म के लिए पुस्तके बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की अपनी जीवन पद्धति है लेकिन भारत की जीवन पद्धति ,भारत की जीवन शैली को अपनी संस्कृति परंपरागत तौर तरीके से रहने की है, यही हमारा व्यवहार है, उन्होंने कहा कि हमे आधुनिक होना चाहिए, अनुसंधान पर भी जाना चाहिए लेकिन नारो में बहना नही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम तकनीक से आगे बढ़ते है, हम चांद पर भी पहुंचे है वो भी संघर्ष की यात्रा है,लेकिन हमने उतना ही संघर्ष श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए भी किया है, हमने अपनी संस्कृति अपने सनातन को नही छोड़ना है। डा अंबेकर ने कहा कि हिंदुत्व यात्रा का वर्णन हमारे ग्रंथों में है हम सभी को साथ लेकर चलते है, हमे सभ्यता हम संस्कृति की यात्रा हिंदुत्व में ही ढूंढते है, वही सही मार्ग, समानता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार समानता का व्यवहार है जो हमे जोड़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कोई जादू नहीं था कि दुनियां ने योग को अपना लिया, योग शुद्धता का भाव लिए हुए था सब के लिए उपयोगी सबके लिए कल्याणकारी भी था ऐसे कई अनुसंधान ऐसे कई विषय है जो विश्व के कल्याणकारी होंगे और अब इसे विश्व स्वीकार कर रहा है। हमारे देश में हजारों लोगों ने राष्ट्र अराधना की है। उन्होंने कहा कि देश में कुछ लोगो को भूलने की आदत है जिन्हे जगाना जरूरी है, जो कल तक ये भूल गए थे कि श्री राम कहां पैदा हुए, हुए भी कि नहीं? आज वही स्मृतियां वापिस आ रही है, कुछ लोग भारत 1947 के बाद के भारत को मानते है लेकिन भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। उन्होंने कहा नया भारत नई पीढ़ी का जरूर है लेकिन इस पीढ़ी को पुराने भारत के विषय में भी बताना जरूरी है। इस अवसर पर विश्व संवाद केंद्र की पत्रिका हिमालय हुंकार के दीपावली विशेषांक का भी विमोचन किया गया। साथ ही पूर्व आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती की पुस्तक साक्षात आदि शक्ति : उग्रावतारा नंदा का भी विमोचन किया गई। श्री रावत ने नंदा देवी के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। मंच पर विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय, पूर्व आईएएस सुरेंद्र पांगती, रंजीत सिंह ज्याला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांत मीडिया संवाद प्रमुख बलदेव पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक डा शैलेंद्र, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम, सह प्रचार प्रमुख संजय, पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय आदि गणमानय व्यक्ति उपस्थित रहे।

pahaadconnection
देहरादून 22 नवंबर, भाजपा ने कांग्रेस पर रेस्क्यू में लगी टीम का मनोबल तोड़ने और प्रदेश के विकास को रफ्तार देने वाली परियोजनाओं पर भ्रम...
Breaking Newsउत्तराखंड

भारत में लुप्त हो रही है अध्यात्म की सुंदरता, जिसे संजोने की जरूरत : डा सुनील अंबेकर

pahaadconnection
देहरादून। भारत में अध्यात्म की सुंदरता लुप्त हो रही है जिसे संजोने की जरूरत है, ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख...
Breaking Newsउत्तराखंड

10 दिसंबर को मुंबई में होने वाले साड़ी वॉकथॉन में भाग लेने के लिए ई-पंजीकरण पोर्टल लॉन्च किया गया

pahaadconnection
नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने आज भारत में हथकरघा साड़ी परंपरा को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं की भागीदारी के...
Breaking Newsउत्तराखंड

199 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी आईटीसी का लाभ उठाने वाली 48 फर्जी फर्मों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

pahaadconnection
नई दिल्ली। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली पूर्वी आयुक्तालय (कमिश्नरेट) ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत 199 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी...
Breaking Newsउत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री ने किया वैश्विक मत्स्यपालन सम्मेलन भारत 2023 का उद्घाटन

pahaadconnection
नई दिल्ली। विश्व मत्स्यपालन दिवस के अवसर पर, मत्स्यपालन विभाग, भारत सरकार दो दिवसीय वैश्विक मत्स्यपालन सम्मेलन भारत 2023 का आयोजन कर रहा है जो...
Breaking Newsउत्तराखंड

भारत-अमरीका संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ

pahaadconnection
नई दिल्ली। भारत-अमरीका संयुक्त विशेष सशस्त्र बल अभ्यास “वज्र प्रहार 2023” का 14वां संस्करण आज उमरोई के संयुक्त प्रशिक्षण स्थल में प्रारंभ हुआ। अमरीका के...
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे

pahaadconnection
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 नवंबर, 2023 को शाम 4:30 बजे उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के लिए...
Breaking Newsउत्तराखंड

राष्ट्रपति ने तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection
नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन, ओडिशा से तीन नई ट्रेनों यथा -बादामपहाड़-टाटानगर एमईएमयू;  बादामपहाड़-राउरकेला वीकली एक्सप्रेस; और बादामपहाड़-शालीमार...
Breaking Newsउत्तराखंड

बच्चों को उनका बचपन देना जरुरी : पुलिस महानिदेशक

pahaadconnection
देहरादून। आज ’’ऑपरेशन मुक्ति’’ के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक किये जाने हेतु पुलिस लाईन देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री अशोक...
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने ऑफिसरों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के दिये निर्देश

pahaadconnection
देहरादून 21 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30...