Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

दर्शन मात्र से ही हो जाती है, सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Advertisement

देहरादून।

प्राचीन एवं लोकप्रिय मांडू सिद्ध मंदिर
देवभूमि उत्तराखंड जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन व धार्मिक स्थल के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी मशहूर है। देवभूमि उत्तराखंड में कई ऐसे धार्मिक स्थल है, जहां आकर लोगों के मन को बहुत शांति मिलती है,84 सिद्ध पीठों में से चार सिद्ध उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी मौजूद है। जिसमें लक्ष्मण सिद्ध, कालू सिद्ध, मानक सिद्ध ओर मांडू सिद्ध शामिल हैं।

Advertisement


मांडू सिद्ध मंदिर देहरादून से लगभग 14-15 किलोमीटर पड़ता है देहरादून के बस अड्डे से आपको पहले घंटा घर आना है घंटा घर से मांडू सिद्ध मंदिर की दूरी 10 किलोमीटर है यहाँ पर आप अपनी गाडी से भी आ सकते है आप यहाँ पर टैक्सी से भी आ सकते है जो की मंदिर तक पहुचने का आसन तरीका है। रेलवे स्टेशन से यहाँ पहुचने की दूरी 10 या 12 किलोमीटर है। यह मंदिर आपको पेड़ो से घिरे हुए ही मिलेगे यहाँ पर देखने का नज़ारा बहुत ही अच्छा होता है।


महत्व: यहाँ पर भगवान दत्तात्रिया ने लोग कल्याण के लिए 84 शिष्य थे। उसके चार शिष्यों ने देहरादून के स्थानों पर भगवान शिव की उपसना की। चार सिद्ध देहरादून मैं बहुत ही प्रसिद्ध है। उन्ही में से एक मांडू सिद्ध भी है। यहाँ पर मांडू जी ने त्रितय युग मैं भगवान शिव शंकर जी की उपासना की थी। फिर मांडू जी को भगवान शिव के दर्शन हुए थे। और उन्होंने भगवान शिव से मोक्ष की प्राप्ति मांगी थी और इसकी जगह मैं उन्होंने भगवान शिव की आत्मा मैं वलीन कर लिया था। यहाँ पर गुड का प्रशाद चड़ता है क्यूँ की पहले समय मैं गुड आसानी से मिल जाता है और उसका प्रशाद के रूप मैं इसका प्रयोग किया जाता था।

Advertisement

लोग यहाँ पर अपनी श्रद्धा से आज भी यहाँ पर गुड ही चढ़ाते है और अपनी मनोकामना मांगते है यहाँ लोगों का विश्वास है की मनोकामना पूर्ण भी होती है। एक सीक से माथे पे तिलक लगाया जाता है जिसको एक तरह से भगवान का आशीर्वाद के रूप मैं देखा जाता है। मांडू मंदिर मैं भगवान शिव के बिलकुल सामने ही नन्दी गाय को भी विराजमान किया गया है जो एक दुसरे के मुख को देखते है। जिस भी भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है तो वो इतवार को यहाँ पर भंडारे का आयोजन करते है।

Advertisement

यहाँ पर एक धुनी भी है जो उसी प्रकार पुराने समय से चलती आ रही है। यह मंदिर सुंदर वृष से हरयाली से घिरा हुआ मंदिर है यहाँ से आपको सुंदर सुंदर पहाड़ भी देखने को मिलते है। यहाँ पर बहुत भीड़ भी रहती है लोग दूर दूर से इसे देखने के लिए आते है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव: पीएम मोदी करेंगे हरिद्वार में नगर वन का उद्घाटन, वन मंत्री लगाएंगे पेड़

pahaadconnection

गणेश जोशी ने किया सेब बागवान के बगीचे का स्थलीय निरीक्षण

pahaadconnection

सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख

pahaadconnection

Leave a Comment