Pahaad Connection
Breaking News
सोशल वायरल

आलिया भट्ट ने गोद भराई की शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा ‘जस्ट लव’

Advertisement

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इस फोटो में रणबीर और आलिया बेहद क्यूट लग रहे हैं। आलिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। शेयर की गई फोटो में पिता महेश भट्ट, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर रिश्तेदारों के साथ गोद भराई मनाते नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि आलिया ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र की है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। और ब्रह्मास्त्र की काफी तारीफ हो रही है।

Advertisement

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। आलिया भट्ट की गोद भराई में कई कलाकार शामिल हुए। आलिया इस मौके पर ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। रणबीर कपूर ने एक टीका लगाया है, जिससे ऐसा लगता है कि घर पर पूजा का भी आयोजन किया गया था।


बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान आलिया भट्ट अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ महीने बाद उनके घर में बच्चे की किलकारी सनाई देगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गूगल ने दो साल बाद देश में Pixel सीरीज का एक फोन लॉन्च किया, जानिए क्यां है खासियत269848

pahaadconnection

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

pahaadconnection

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का 10 से 12 फरवरी मध्य लखनऊ में आयोजन होगा। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

pahaadconnection

Leave a Comment