Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

केदारनाथ बद्रीनाथ से लौटते हुए पीएम मोदी को उपहार !

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना उत्तराखंड दौरा समाप्त कर शनिवार को बद्रीनाथ से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री पहले बद्रीनाथ से हेलीकॉप्टर के जरिये देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाईअडडे पहुंचे, जहां से वह विमान में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। हवाई अड्डे पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य लोगों ने उन्हें विदाई दी।

मोदी शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम गए थे जहां उन्होंने भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के अलावा दोनों धामों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री भारत-चीन सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव माणा भी गए थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था।

Advertisement

नरेंद्र मोदी को उनकी उत्तराखंड यात्रा के दौरान जोशीमठ के सीमावर्ती क्षेत्रों के जनजाति समुदायों ने शुक्रवार को एक अनोखा भोजपत्र भेंट किया। अधिकारियों ने बताया कि जोशीमठ के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले नीति-माणा घाटी के जनजाति समुदायों ने तीर्थ स्थलों को फिर से जीवंत करने के कार्य के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया और भारतीय संस्कृति की रक्षा तथा इसे बढ़ावा देने के उनके संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि माणा में वन पंचायत की सरपंच बीना बडवाल ने प्रधानमंत्री को भोजपत्र भेंट किया। भोजपत्र का पेड़ पश्चिमी हिमालय में बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्रों उगता है। अधिकारियों ने कहा कि इसका महत्व यह है कि भोजपत्र के पेड़ की छाल पर महाभारत और अन्य प्राचीन ग्रंथ लिखे गए थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

NHAI वित्तीय वर्ष 2024-25 तक लगभग 10,000 किलोमीटर डिजिटल राजमार्ग का निर्माण करेगा

pahaadconnection

गुरु रामराय महाराज के देहरादून आगमन की खुशी में हर साल लगता है झंडा मेला

pahaadconnection

2450 आरक्षी को ASI में मिलेगा प्रोन्नति, जायेंगे प्रमोशनल ट्रेनिंग पर

pahaadconnection

Leave a Comment