Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

सभी जनजातियां हमारा गौरव : राज्यपाल

Advertisement

 देहरादून ।

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी को  जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी जनजातियां हमारा गौरव हैं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हम सभी को गौरवान्वित करती हैं।

Advertisement

अपनी परंपराओं से और अपनी कला, संस्कृति के माध्यम से जनजाति समुदाय हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।   राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। पूर्वाेत्तर राज्यों में अपनी सेवा काल के दौरान अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें लम्बे समय तक ऐसे लोगों के बीच कार्य करने का मौका मिला है।

जनजाति समुदाय की संस्कृति और कला को बेहद करीब से जानने का मौका मिला है।  इस अवसर पर उन्होंने सभी से जनजातियों के उत्थान और कल्याण के लिए सुझाव प्राप्त किए और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि जनजाति समुदाय को आगे बढ़ाने के भरपूर अवसर प्रदान किये जाएं और उनके शिक्षा और रोजगार में सहयोग दें। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, निदेशक जनजाति कल्याण एस.एस.टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement

Related posts

घटना को चैलेंज के रूप में किया दून पुलिस ने स्वीकार

pahaadconnection

25 मई को खोले जाएंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट

pahaadconnection

देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन का सर्वे पूरा, शीघ्र शुरू होगा कार्य

pahaadconnection

Leave a Comment