Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

सन वैली स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

Advertisement

देहरादून, 22 नवंबर। सन वैली स्कूल, देहरादून में कक्षा 1, 2 और 3 का वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर हिंदी समूहगान से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अंग्रेजी समूहगान की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात ऊर्जावान एरोबिक्स डांस और प्रभावशाली कराटे प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कराटे प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘द मैजिक बुकवाला एंड द फॉरगॉटन स्टोरीज’ नामक लघु नाटिका रही, जिसमें पुस्तकों के प्रति प्रेम, पढ़ने की आदत और कहानियों की जादुई दुनिया का खूबसूरत संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन ‘चांद तारे तोड़ लाऊं’ गीत पर शानदार ग्रैंड फिनाले प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावकों और अतिथियों ने नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और मेहनत की खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री पूजा अरोड़ा ने कहा, “वार्षिकोत्सव हमारे नन्हे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, स्वयं को अभिव्यक्त करने और आत्मविश्वास विकसित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। प्रत्येक प्रस्तुति विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। हमारा मानना है कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे अनुभव बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा देते हैं। मुझे अपने सभी नन्हे कलाकारों पर गर्व है और मैं अभिभावकों के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।” इस अवसर पर सन वैली स्कूल के निदेशक श्रीमती पवन वासु एवं समर वैली स्कूल के निदेशक श्री अशोक वासु की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती संगीता मैठाणी एवं श्रीमती श्रुतिका नागलिया ने किया। उन्होंने अपनी शानदार मंच संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को जोड़े रखा। इस प्रकार वार्षिकोत्सव का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन बचपन की खुशियों, रचनात्मकता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सुंदर उत्सव बनकर यादगार रहा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिस का जनजागरुकता अभियान जारी

pahaadconnection

जट्ट सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया दिपावली का पर्व

pahaadconnection

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

pahaadconnection

Leave a Comment